फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: 658 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी पुलिस ने स्टेशन परिसर में तलाशी के दौरान धरदबोचा

Sun, 20 Apr 2025 08:45 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर की जीआरपी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 658 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
अजमेर जीआरपी पुलिस ने तस्कर को दबोचा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अजमेर जीआरपी थाने में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसे स्टेशन परिसर में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


बालोटिया ने बताया कि जीआरपी टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, जिससे संदेह होने पर टीम ने उसे रोका और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक के जवाब संदेहास्पद लगे, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 658 ग्राम अफीम बरामद हुई।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: आबूरोड में बस से आठ महिलाएं गिरफ्तार; कपड़ों और बैग में छिपाकर ले जा रही थीं 14 कार्टून शराब
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी मोनू कुमार (29) पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मप्र से अफीम खरीदकर लाया था और इसे बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ किसे बेचने जा रहा था और इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम की आपूर्ति करने वाला व्यक्ति कौन है और उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें