फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर की जीआरपी थाना पुलिस की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के जेवरात सहित युवक को पकड़ा

Sun, 25 Feb 2024 04:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

युवक बीकानेर के कालू-लूणकरणसर का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने शांतिभंग में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 14 किलो चांदी के जेवरात सहित पकड़ा है। युवक बीकानेर के कालू-लूणकरणसर का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने शांतिभंग में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


अजमेर जीआरपी थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नंबर 4...5 पर कालू, लूणकरणसर बीकानेर निवासी राकेश सारस्वत (26) पुत्र बजरंगलाल को संदिग्ध मानकर पकड़ा। पूछताछ कर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो करीब 14 किलो चांदी पकड़ी गई। इतनी बड़ी मात्रा में चांदी के जेवरात की जब पुलिस ने उससे बिल और अन्य दस्तावेज की जानकारी जुटानी चाही तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। 

जीआरपी थाना पुलिस ने चांदी जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाया था और किसको देने वाला था। टीम में जीआरपी थानाधिकारी पुष्पा कसोटिया, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, दिनेश महावर, डीएसटी टीम के कांस्टेबल भंवरलाल, मानसिंह व भंवर विक्रम शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें