फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पेठा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुआ भीषण विस्फोट, टीन शेड गिरने से दो मजदूर घायल

Tue, 16 Jul 2024 03:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जिले के झड़वासा गांव में पेठा बनान की फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग के कारण दो मजदूर घायल हो गए। दोनों घायलों को नसीराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का बॉयलर फटने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नसीराबाद के झड़वासा गांव में आज दोपहर पेठा बनाने वाली फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे फैक्ट्री का टीन शेड गिर गया और दीवारों में दरार आ गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें नसीराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेठा बनाने वाली इस फैक्ट्री में करीब छह मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक बॉयलर फटने से टीन शेड नीचे गिर गया और फैक्ट्री की दीवारों में दरार आ गई। अन्य मजदूर धमाके की आवाज से बाहर निकल गए लेकिन उनमें से दो मजदूर घायल हो गए, अन्य मजदूरोंऔर आसपास के लोगों ने दोनों मजदूरों को बाहर निकाला।

घायल मजदूर आगरा निवासी कालीचरण (35) और अर्जुन (25) को पास ही स्थित नसीराबाद हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां से उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें