फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: मां ने मासूम बेटी को झील में फेंककर उतारा मौत के घाट, लिव-इन पार्टनर संग मिलकर किया ऐसा काम

Wed, 17 Sep 2025 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer Crime: अजमेर में आनासागर झील से तीन साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि मां ने मासूम बेटी को सुलाकर झील में फेंककर मौत के घाट उतार दिया और लिव-इन पार्टनर संग मिलकर पुलिस को गुमराह करती रही। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
बच्ची (मृतका) अपनी मां के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर में दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक महिला ने अपनी ही 3 साल की मासूम बच्ची को आनासागर झील में धक्का देकर मार डाला। आरोपी महिला होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है और अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। बच्ची को लेकर पार्टनर के तानों से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
सीसीटीवी में कैद हुई झील किनारे की तस्वीरें
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अंजली सिंह (28) उर्फ प्रिया मूल रूप से बनारस (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है। पति से अलगाव के बाद वह अजमेर आ गई थी और यहां होटल में नौकरी करने लगी। इसी होटल में काम करने वाले अल्केश गुप्ता के साथ वह लिव-इन में रह रही थी।
 
मंगलवार रात अंजली अपनी बेटी काव्या को लेकर आनासागर झील के चौपाटी पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में वह बच्ची को गोद में लिए करीब साढ़े तीन घंटे तक झील किनारे घूमती नजर आई। देर रात 1:30 बजे वह अकेली मोबाइल चलाते हुए दिखी, जबकि बच्ची का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

 
मासूम को सुलाकर झील में दिया धक्का
पुलिस पूछताछ में अंजली ने कबूल किया कि उसने पहले बच्ची को झील किनारे सुलाया और फिर उसे पानी में धक्का दे दिया। इसके बाद करीब 2 बजे उसने अपने लिव-इन पार्टनर अल्केश को फोन कर बच्ची के अचानक लापता होने की झूठी कहानी सुनाई। दोनों ने मिलकर बच्ची को ढूंढने का नाटक किया और यहां तक कि अलग-अलग जगह जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- Trainee SI Death Case: 45 घंटे बाद हुआ पोस्टमॉर्टम, मुआवजा और नौकरी मिलेगी; राजकीय सम्मान पर बनी सहमति
 
पुलिस को था शुरू से शक
सीओ अजमेर सिटी रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान मंगलवार रात पुलिस ने महिला और उसके साथी को रोका था। उस समय महिला ने कहा कि बच्ची नाले की पुलिया के पास गायब हो गई। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया। बुधवार सुबह जब बच्ची का शव झील में मिला, तब सख्ती से पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन

 
तानों ने डाला मानसिक दबाव
जांच में सामने आया कि अंजली का पति बनारस में रहता है। पति से अलग होने के बाद उसने अजमेर में आकर अल्केश गुप्ता के साथ रहना शुरू किया। अल्केश अक्सर बच्ची को लेकर उसे ताने देता था और कहता था कि यह उसके पहले पति की संतान है। इन्हीं तानों और मानसिक दबाव ने अंजली को इस भयावह कदम की ओर धकेल दिया।


 
पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस सनसनीखेज मामले के खुलासे में हेड कॉन्स्टेबल धर्मराज, गश्त अधिकारी गोविंद शर्मा, कॉन्स्टेबल मोहन शेषमा और करतार की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी महिला अंजली सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- कुलगुरु के बयान पर बवाल: अकबर-औरंगजेब... टिप्पणी पर भड़की ABVP, प्रो. सुनीता ने मांगी माफी; अब तक क्या हुआ?


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें