फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन 16 से, होंगे कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभर से आएंगे किन्नर

Wed, 29 Jan 2025 07:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर में 16 से 26 फरवरी तक अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से लगभग चार हजार किन्नरों के भाग लेने की संभावना है। महासम्मेलन में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में 16 से 26 फरवरी तक अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया जाने वाला है, जो किन्नर समाज के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का अवसर होगा। इस महासम्मेलन में देशभर से किन्नर समाज के सदस्य भाग लेंगे और इसे बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


किन्नर समाज की गद्दीपति सलोनी बाई ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें हवन, पूजा, कलश यात्रा और चाक पूजा प्रमुख हैं। विशेष रूप से खिचड़ी तुलाई की रस्म भी बड़े धूमधाम से की जाएगी, जिसमें पहले भोजन के रूप में खिचड़ी का आयोजन होगा। इसके अलावा अंबे माता मंदिर में छत्र चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी और सम्मेलन के समापन पर शहर में एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा।

सलोनी बाई ने कहा कि इस महासम्मेलन में देशभर से लगभग 4 से साढ़े 4 हजार किन्नर शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किन्नर समाज को सुरक्षा, इज्जत और पहचान मिली है। वे हमेशा प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और देश की तरक्की के लिए दुआ करेंगी।
विज्ञापन


महासम्मेलन के आयोजन से किन्नर समाज की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यह समाज के बीच एकता और समानता का संदेश भी देगा। किन्नर समाज की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी जी के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना भी है, जिससे यह कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण बन जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें