फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: हॉस्टल खाली कराने के लिए एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Tue, 15 Oct 2024 04:50 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रावास को पुन: प्रारंभ करने को लेकर अभाविप की महाविद्यालय इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
हॉस्टल खाली करने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में हॉस्टल को खाली करवाने की मांग को लेकर आज सैकड़ों छात्रों ने एबीवीपी के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने जिला कलेक्टर के चेंबर के बाहर धरना भी दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन सौंपा और हॉस्टल को खाली कराने की मांग की। अजमेर विभाग छात्रा प्रमुख चंचल तेजावत ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर में छात्राएं दूर-दराज के गांवों से पढ़ने के लिए आती हैं। महाविद्यालय में निजी छात्रावास होने के बावजूद छात्रावास का पुनः निर्माण नहीं होने के कारण छात्राओं को बाहर रूम लेकर प्राइवेट छात्रावासों में रहना पड़ता है। 

इसी संबंध में आज आज अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु से मिलकर छात्रावास की समस्या का निदान किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। कलेक्टर ने जल्द से जल्द छात्राओं की इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। महानगर मंत्री राजेंद्र कालस ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हॉस्टल खाली करने के लिए किया प्रदर्शन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें