फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत... दूसरा गंभीर; घटना CCTV में कैद

Mon, 10 Nov 2025 04:48 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: पुलिस ने बताया कि सीसीटीव फुटेज में नजर आ रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अचानक सामने से आई और बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर के रातीडांग कॉलोनी इलाके मे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओंकारेश्वर मंदिर के पीछे वाले चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी अब सामने आया है ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक मोहसिन (30) और घायल आजाद सिंह (25) दोनों रातीडांग इलाके के रहने वाले थे और होटल में वेटर का काम करते थे। शनिवार रात दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मोहसिन को मृत घोषित कर दिया, वहीं आजाद सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि हादसा रात करीब 2:06 बजे हुआ। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में नजर आ रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अचानक सामने से आई और बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस अब फुटेज के आधार पर फरार कार और उसके ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक व्यक्ति की मौत; मलबे में कई लोग दबे

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर स्पीड ब्रेकर होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।
विज्ञापन


हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। मोहसिन के घर पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं घायल आजाद सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Anta By-poll 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव कल, 268 केंद्रों पर मतदान करेंगे 2.28 लाख मतदाता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें