फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 11 Mar 2026 12:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में ज्ञान विहार रोड पर बुधवार तड़के मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक 22 वर्षीय विशाल कहार अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्ञान विहार रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। रेत से भरा एक मिनी ट्रक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल की ओर से ज्ञान विहार रोड की तरफ आ रहा था, जबकि दूसरी ओर से ट्रैक्टर मालवा की दिशा से आ रहा था। साहू मैरिज गार्डन के बाहर अचानक मिनी ट्रक के रॉन्ग साइड में आ जाने से दोनों वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहे विशाल उर्फ विशु कहार (22) अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पढे़ं:  गेहूं के खेत में मिली सड़ी-गली लाश; घर से होली खेलने निकला किसान चार दिन से था लापता

सूचना मिलने पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक विशाल सरधना नदी फर्स्ट क्षेत्र का निवासी था और पिछले करीब पांच महीनों से एक ठेकेदार के साथ ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। वह अपने परिवार में पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें