फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer Crime: परीक्षा देने आई बंगाल की युवती से शहर के एक होटल में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 07:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे अजमेर आने का प्रस्ताव दिया और कहा कि वह उसकी मदद करेगा। विश्वास में आकर युवती अजमेर पहुंची, जहां आरोपी उसे देहली गेट क्षेत्र की एक होटल में लेकर गया। 26 जून की रात को आरोपी ने होटल के कमरे में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
बंगाल की युवती से होटल में दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षा देने आई पश्चिम बंगाल की एक युवती के साथ होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने इस संबंध में गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी नागौर जिले का रहने वाला है और टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गंज थाने के एएसआई असलम खान ने जानकारी दी कि पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हाल ही में जयपुर में आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए आई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी पहचान करीब एक साल पहले हुई थी, जब उसने उससे ट्रेवल्स के टिकट बुक कराए थे। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे संपर्क बना रहा।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे अजमेर आने का प्रस्ताव दिया और कहा कि वह उसकी मदद करेगा। विश्वास में आकर युवती अजमेर पहुंची, जहां आरोपी उसे देहली गेट क्षेत्र की एक होटल में लेकर गया। 26 जून की रात को आरोपी ने होटल के कमरे में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया और चुप रहने के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन


पढ़ें: मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में भीषण आग, सात घंटे बाद काबू, दो करोड़ से अधिक का नुकसान
विज्ञापन


घटना के बाद युवती ने साहस जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और गंज थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच गंज थाने के सीआई महावीर सिंह राठौड़ को सौंपी गई है, जो फिलहाल घटनास्थल की जांच और तकनीकी सबूत जुटाने में लगे हैं। पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं ।युवती की मेडिकल जांच करवाई जा रही है और आरोपी की तलाश करने में जुटी है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें