फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: होटल के कमरे में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा; लाखों रुपये बरामद

Tue, 11 Aug 2026 07:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

किशनगढ़ के रॉयल हेरिटेज होटल में पुलिस ने कमरा नंबर 407 में चल रही जुए की महफिल पर छापा मारकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 7.56 लाख रुपये नकद, 11 मोबाइल और 6 वाहन जब्त किए गए।

विज्ञापन
पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के किशनगढ़ में पुलिस ने होटल के कमरे में चल रही जुए की महफिल का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मदनगंज थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम अजमेर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रॉयल हेरिटेज होटल के कमरा नंबर 407 में दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रॉयल हेरिटेज होटल के एक कमरे में कुछ लोग एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजना बनाकर होटल के कमरा नंबर 407 में दबिश दी। मौके पर 11 लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: पहली बारिश में ही 1100 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी, NHAI की तैयारियों पर उठे सवाल

7 लाख 56 हजार 60 रुपये की जुआ राशि बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7 लाख 56 हजार 60 रुपये की जुआ राशि बरामद की। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन और 6 वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि जुए के इस खेल से और कौन लोग जुड़े हैं और होटल में यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी।

सीओ के सुपरविजन में हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी कार्रवाई सीओ आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में की गई। मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के शंकर सिंह रावत और रामनिवास का विशेष योगदान रहा। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस बरामद नकदी, मोबाइल फोन और वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें