फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: चार साल के मासूम का घर से अपहरण, बस से MP ले जा रहे थे; पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

Sat, 13 Sep 2025 08:11 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer Crime: चार साल के बच्चे का घर से अपहरण करके दो अपहरणकर्ता बस से मध्य प्रदेश जा रहे थे। लेकिन नाकाबंदी पर लगी पुलिस ने दोनों आरोपियों को बस से दबोच लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मासूम के अपहरणकर्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के गंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर मध्यप्रदेश भाग रहे दो आरोपियों को आदर्श नगर बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस सफलता के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता की जमकर सराहना हो रही है।

विज्ञापन

 
बस से पकड़े गए अपहरणकर्ता
गंज थानाधिकारी महावीर सिंह ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) निवासी शेख इम्तियाज उर्फ गुड्डू (36) पुत्र शेख सत्तार और शेख आरिफ (28) पुत्र शेख बाबू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मासूम को लेकर मध्यप्रदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी में दबोच लिए गए। दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
 
पुरानी रंजिश बनी अपहरण की वजह
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित परिवार आपस में परिचित हैं। पुरानी रंजिश के चलते ही दोनों ने बच्चे का अपहरण करने की साजिश रची थी। हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य पहलुओं को भी उजागर किया जा सके।
विज्ञापन

 
रात में अपहरण, अलर्ट के बाद नाकाबंदी
घटना 12 सितंबर की रात की है। शनि मंदिर के पास स्थित घर से दो अज्ञात व्यक्ति बच्चे का अपहरण कर ले गए। घबराई हुई महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कई टीमें गठित हुईं और अभय कमांड सेंटर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

यह भी पढ़ें- जासूसी कैमरा विवाद: विधानसभा स्पीकर पर डोटासरा के गंभीर आरोप, ‘ऐसे शख्स को डूबकर मर जाना चाहिए’; क्यों कहा?
 
रोडवेज बस में बैठे मिले संदिग्ध
जांच के दौरान आदर्श नगर इलाके में विशेष नाकाबंदी की गई, जहां भीलवाड़ा की ओर जा रही बसों की सघन जांच की गई। इसी दौरान एक रोडवेज बस में दो संदिग्ध व्यक्ति एक छोटे बच्चे के साथ बैठे मिले। तुरंत बच्चे के पिता को मौके पर बुलाया गया और पहचान करवाई गई। पिता ने मासूम की पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
परिजनों ने ली राहत की सांस
गंज थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों और इलाके के लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अपहरण की पूरी साजिश और इसके पीछे की मंशा को गहराई से समझा जा सके।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: औरंगजेब था कुशल... महाराणा प्रताप-अकबर पर सुखाड़िया विवि की कुलगुरु के बयान पर बवाल, ABVP भड़की

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें