फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Tranfers: सीएमओ में पहली बार 11 आईएएस की फौज, सीएस को नहीं मिला पसंद का अफसर!

Wed, 01 Apr 2026 10:56 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आईएएस तबादला सूची में सीएमओ को और ज्यादा पॉवरफुल दिखाया गया है। इस लिस्ट के साथ ही अब आरएएस लिस्ट का भी आना तय हो गया है। पूरी लिस्ट का एनालिसिस पढिए इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में...

विज्ञापन
कई बड़े अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आईएएस तबादला सूची में सीएमओ में 7 नए आईएएस को एंट्री मिली है। इसके साथ ही सीएमओ में अब आईएएस की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। सीएमओ में इतनी बड़ी संख्या में आईएएस की तैनाती राजस्थान में पहली बार देखने को मिली है। इसमें जूनियर अफसरों में रजत यादव, अक्षत कुमार सिंह, गरीमा नरूला, रीया डाबी, अमीता शर्मा शामिल है। इनके अलावा जितेंद्र कुमार सोनी, उत्सव कौशल और मुकुल शर्मा को भी सीएमओ में लगाया है। 
विज्ञापन

इस लिस्ट के साथ अब यह भी लगभग तय हो गया है कि जल्द ही आरएएस तबादला सूची भी आएगी जिसमें सीएमओ में तैनात आरएएस अफसरों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है क्योंकि अब यहां इनका काम आईएएस अफसरों के जिम्मे किया जा रहा है। 

क्या सीएस को नहीं मिला पसंद का असर?
लिस्ट में किसकी चली इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि यह लिस्ट पूरी तरह सीएमओ के शीर्ष अफसरों की है। जानकार सूत्रों सीएस वी श्रीनिवासन ने अपने ऑफिस के लिए आईएएस अफसर जुनैद पीपी को मांग रखा था। इसके लिए दिसंबर में नोटशीट भी चलाई गई थी। लेकिन जुनैद पीपी को इस तबादला सूची में छोटे जिले सलुंबर में कलेक्टर लगा दिया गया। 
विज्ञापन

यह भी पढें- Balotra News: औद्योगिक क्षेत्र में भड़की आग, धू-धू कर जली फैक्ट्रियां; पलभर में राख हुआ लाखों का सामान

कुछ नाम पहले से चर्चाओं में थे
लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें लेकर एक साल पहले से चर्चाएं थीं। जयपुर कलेक्टर से सीएम सचिव लगाए गए जितेंद्र सोनी के तबादले को लेकर साल भर से चर्चाएं थीं कि वे सीएमओ आ रहे हैं। हालांकि वे सचिव रैंक में आ चुके हैं और कलेक्टर का पद सचिव के लिए जूनियर रैंक वाला होता है। इसलिए उनका तबादला तय था। संदेश नायक जयपुर कलेक्टर लगाए गए हैं, उनके सीएमओ से बाहर जाने की चर्चाएं भी काफी पहले से चल रहीं थीं। 

आरएएस और अन्य सेवाओं से बने आईएएस खाली हाथ
पिछले साल आरएएस और अन्य सेवाओं से आईएएस बने 16 अफसरों को इस लिस्ट में कोई खास तवज्जो नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही थी कि इनमें से एक-आध असफसर को कलेक्टर की पोस्ट मिलेगी। लेकिन इनमें से एक भी अफसर को कलेक्टरशिप नहीं मिली है।
विज्ञापन


टीना डाबी को छोटा जिला 
आईएएस टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी का नाम भी इस लिस्ट में है। टीना डाबी को बाड़मेर जैसे बॉर्डर जिले से हटाकर टोंक का कलेक्टर बनाया गया है। सियासी भाषा में इसे कद घटना कहा जाता है। हालांकि बाड़मेर में उनके काम को लेकर तारीफ हुई थी लेकिन शोशल मीडिया पर रीलबाजी को लेकर काफी विवादों में भी रहीं थीं। उनकी बहन रिया डाबी को सीएमओ में एंट्री मिली है। रिया को सीएम का ओएसडी लगाया गया है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें