फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ख्वाजा की जियारत कर लौट रहे युवक का ट्रेन में गला सूजा, सांस लेने में दिक्कत के बाद तोड़ा दम

Thu, 30 Jul 2026 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर दरगाह से जियारत कर महाराष्ट्र लौट रहे 31 वर्षीय रिजवान बागवान की ट्रेन में अचानक गले में सूजन और सांस लेने में दिक्कत होने से तबीयत बिगड़ गई। चेन पुलिंग कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर दरगाह से जियारत कर महाराष्ट्र लौट रहे 31 वर्षीय रिजवान बागवान की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रिजवान महाराष्ट्र के जलगांव जिले का निवासी था। ट्रेन में सवार होने के कुछ ही मिनट बाद उसके गले में अचानक सूजन आ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर वह अचेत हो गया।

परिजनों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और एंबुलेंस की मदद से उसे जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना के सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है 

रिजवान बागवान अपने ससुर इरफान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 21 जुलाई को महाराष्ट्र से अजमेर दरगाह की जियारत के लिए रवाना हुआ था। 22 जुलाई को अजमेर पहुंचने के बाद परिवार ने दरगाह में जियारत की और शहर के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। बुधवार शाम करीब 5:40 बजे परिवार अजमेर रेलवे स्टेशन से जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस में सवार होकर वापस लौट रहा था। ट्रेन रवाना होने के करीब पांच मिनट बाद ही रिजवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें