फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: बीकानेर का बेटा, उदयपुर की बेटी..., एयर इंडिया हादसे में राजस्थान के दो परिवार उजड़े

Fri, 13 Jun 2025 10:11 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर/उदयपुर

सार

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश हो जाने की दर्दनाक घटना में राजस्थान के बीकानेर और उदयपुर से जुड़े दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में बीकानेर निवासी अभिनव पदिहार और उदयपुर की पायल खटीक विमान में सवार थे।
 
विज्ञापन
बीकानेर का लाल और उदयपुर की बेटी लंदन जाते वक्त काल के गाल में समाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश हो जाने की दर्दनाक घटना में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ निवासी और पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दोहिता अभिनव पदिहार भी सवार थे। अभिनव, शिव पदिहार के पुत्र हैं और कुछ माह पूर्व लंदन शिफ्ट हुए थे। वे अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटे के पास लौट रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


परिवार लंबे समय से अहमदाबाद में रह रहा है, जबकि उनके चाचा और अन्य परिजन बीकानेर में ही निवास करते हैं। जैसे ही दुर्घटना की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन हर संभव स्रोत से अभिनव की स्थिति की पुष्टि करने में जुटे हैं।

उदयपुर की पायल खटीक भी हादसे में शामिल
उदयपुर के गोगुंदा की रहने वाली पायल खटीक, जो लंदन में पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने जा रही थीं, वह भी इस विमान में सवार थीं। पायल अपने परिवार के साथ गुजरात के हिम्मतनगर में रहती थीं। हालांकि, गोगुंदा में रहने वाली उनकी दादी को हादसे की जानकारी नहीं है। पायल की संभावित मौत की खबर से गोगुंदा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। विधायक प्रतापलाल गमेती और देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


भारत के इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही इस घटना में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था। उड़ान संख्या AI-171 जैसे ही रवाना हुई, कुछ ही देर बाद यह बी.जे. मेडिकल कॉलेज के पास एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। इस भयानक हादसे में विमान में सवार 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट सहित 241 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि केवल एक यात्री ही जीवित बच पाया, जो विमान में सीट नंबर 11A पर बैठा था। वह भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और फिलहाल स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें