फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर में युवक की हत्या के बाद गरमाई राजनीति, भाजपा बोली- हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

Sat, 05 Dec 2020 04:27 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर जिले में झगड़े के बाद एक शख्स की हत्या कर दी गई। इसके बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक सियासत गरमाने लगी। बीजेपी के नेताओं ने मृतक के परिजनों के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन के सामने धरना दे रहे है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह शव नहीं लेंगे। धरना प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि मेवात में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है। 

मामले को लेकर पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल

इस हत्याकांड मे पुलिस को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा कि खूनी संघर्ष में एक शख्स की हत्या हो गई है और 3 लोग घायल हो गए। यह सब पुलिस की सहमति के बिना नहीं हो सकता है। यह हत्या एक विशेष समुदाय के द्वारा कि गई है। सतीश पूनिया ने अलवर के जिला कलेक्टर से इस संबंध में बात की है। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने और आर्थिक मदद देने की बात की है। साथ ही, उन्होंने बीट इंचार्ज पुलिस अधीक्षक और थानेदार को बदलने की मांग की है, जिससे इस मामले की निष्पक्ष जांच हो।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

बलेटा गांव के 52 वर्षीय धर्मी जोगी अपने खेत पर तारबंदी का काम कर रहे थे। तभी गांव में रहने वाले रहमत, गिलड़ और तैयब के परिवार के करीब दो दर्जन लोग मोटरसाइकिल पर आए और धर्मी पर हमला दिया। हमले में धर्मी जोगी घायल हो गए और मौके पार उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पुत्र राजेश ने बताया कि तैयब द्वारा किए गए हमले में उसका भाई हरिओम महेंद्र गंभीर रूप से घायल गया और पैर में फ्रेक्चर हो गया। उसकी बहन मौके से जान बचा कर भाग निकली नहीं तो उसकी हत्या के दी जाती। मारपीट करके सभी हत्यारों ने पिकअप को भी लुटा और हवा में फायरिंग करके धमकी देते हुए कहा, कि अगर किसी पुलिस में कैसे दर्ज किया तो सबको खत्म कर दिया जाएगा। इस घटना से पूरा गांव दहशत में आ गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

आरएसएस और बीजेपी के लोग इस घटना की जांच करने पहुंच गए और शव के साथ पुलिस स्टेशन के बाजार धरना देने लगे। धरने में धार्मिक उन्माद बढ़ने की आशंका को चलते पुलिस के अतिरिक्त जत्थे को बुलाया गया और थाने के सामने बैठे युवाओं को हटाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक टीम को बालेटा भेजा और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें