फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत ने शाह पर साधा निशाना, बोले- उन्हें गृह मंत्री के रूप में देखकर शर्म आती है..

Sat, 05 Dec 2020 03:37 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में सरकार गिराने की भरपूर कोशिश की। अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद हमारे विधायकों ने मुझे बताया कि उन्हें गृह मंत्री के रूप में अमित शाह को देखकर शर्म आती है। एक समय था जब सरदार पटेल गृह मंत्री थे और अब वो हैं।

विज्ञापन


गहलोत ने आगे कहा कि, भाजपा आश्वासन दे रही थी कि उन्होंने पांच अलग-अलग सरकारों को गिरा दिया है और यह छठा होगा। भाजपा इस तरह की साजिश कर रही है। बता दें कि सीएम गहलोत ने आज सिरोही जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में भवन बनाए हैं, उनके लिए दिल्ली से पैसा आता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें