राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक आर्ट समिट के दौरान आसमान में लटकाई गई गाय की डमी को लेकर शनिवार को हुए विवाद में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दख़ल दिया है।
वसुंधरा राजे ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर रविवार को लिखा कि “थाना प्रभारी एवं सम्बंधित पुलिसकर्मी को हटा दिया गया है और उन्होंने स्वयं भी कलाकार से व्यक्तिगत तौर पर बात की है।”
उन्होंने आगे लिखा कि “जवाहर कला केंद्र पर कल जो भी घटित हुआ उस पर उन्हें बहुत दुःख है। पुलिस कमिश्नर ने भी घटना पर माफ़ी मांगी है।” सिद्धार्थ करावल द्वारा बनाई गई गाय की डमी को एक नीले रंग के ग़ुब्बारे के सहारे आर्ट समिट के स्थल जवाहर कला केंद्र पर लगाया गया था जिस पर कई लोगों ने आपत्ति की।
I am saddened by the incident that took place at JKK yesterday. The Police Commissioner has extended his apology.— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) November 22, 2015