फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: कबाड़ से जुगाड़ कर बनाये आकर्षक मॉडल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद

Thu, 03 Oct 2024 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

Kekri: कोई भी वस्तु बेकार नहीं होती। यदि कल्पनाशक्ति व रचनात्मक सोच विकसित की जाए तो कबाड़ से भी उपयोगी सामान बनाये जा सकते हैं। इससे न केवल आसपास का परिवेश स्वच्छ रहेगा, बल्कि मितव्ययता की आदत बनेगी और अपव्यय से भी बचत होगी। यह संदेश केकड़ी की विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता प्रदर्शनी लगाकर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी जयंती के अवसर पर केकड़ी में अजमेर रोड़ पर कृष्णा नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वच्छता प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्षेत्र के कई उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबाड़ के सामानों से जुगाड़ करते हुए कलात्मक कृतियों का निर्माण कर प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कई आकर्षक चार्ट व मॉडल प्रदर्शित किए।

विज्ञापन


प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कायम कर उनकी सृजनात्मक प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, सीएमओ केकड़ी सीमा नरवरिया, यूसीईओ केकड़ी कालूराम सामरिया, खवास स्कूल के प्रधानाचार्य हेमेंद्र चौधरी, कादेड़ा बालिका स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश आचार्य व भाजपा केकड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राठी सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रारम्भ में मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश चंद झारोटिया व स्कूल स्टॉफ ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें