फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन,  26 किलो गांजा जब्त कर छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 03:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

जिला पुलिस शहर में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने दो दिन में नशा तस्करी के आरोप में छह तस्कारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा और स्मैक बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और तस्करों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अभियान चला रही है। दो दिन में पुलिस ने 26 किलो गांजा और 53 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही छह आरोपियों भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


बीते सोमवार को मोडक पुलिस ने करीब 46 ग्राम स्मैक के साथ अनिल पुत्र महेश (26) रावतभाटा निवासी चित्तौड़गढ़ और थाना चेचट पुलिस ने चार किलो 800 ग्राम गांजा और एक बाइक जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह राकेश पुत्र रमेश (21) कोटा निवासी को भी पकड़ा गया है। 

ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 11 किलो गांजे और एक बाइक के साथ कैलाश पुत्र हरिश चंद,  10.5 किलो गांजे के साथ महेश पुत्र बजरंग लाल को गिरफ्तार किया। सुल्तानपुर पुलिस ने 5 ग्राम स्मैक के साथ जिलानी मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद और इटावा पुलिस ने 1.5 किलो गांजे के साथ कन्हैयालाल पुत्र लड्डू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें