Pali: पाली की खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 किलो मावा और 200 किलो रसगुल्ले को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन मावा और रसगुल्ले की सप्लाई पाली और सोजत में की जानी थी।
पाली में मंगलवार सुबह खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से सुरजपोल चौराहे पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 540 किलो मावा और रसगुल्ले को जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि बीकानेर से आ रही दो-तीन निजी बसों की जांच की गई। जांच करने पर एक प्राइवेट बस में से 340 किलो मावा और 200 किलो रसगुल्ले बरामद किए गए।
विज्ञापन
लिए गए सैंपल
पूछताछ में पता चला कि ये मावा और रसगुल्ले पाली और सोजत में सप्लाई किए जाने थे। जहां ये सप्लाई किये जाने थे, पता चलने पर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें भी मौके पर बुलाया और उनसे पूछताछ की गई अधिकारियों ने बताया कि अब इन सैंपल की रिपोर्ट आने पर इन खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर इसे नष्ट किया जाएगा और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।