फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाली में एक करोड़ की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, सीमेंट बल्कर में भरकर ले जा रहा था

Wed, 06 Sep 2023 09:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली पुलिस ने सीमेंट बल्कर से अग्रेंजी शराब के 831 कार्टून बरामद किए गए हैं। साथ ही सीमेंट बल्कर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब कहां से लगाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी चालक को किया गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपए की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की। पाली एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि ये अवैध शराब सीमेंट बल्कर में भरकर ले जाई जा रही थी।  जिसे ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बरामद किया है। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन


पुलिस ने सीमेंट बल्कर से अग्रेंजी शराब के 831 कार्टून बरामद किए गए हैं। साथ ही सीमेंट बल्कर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चालक की पहचान हनुमान सिंह के रूप में हुई है। अवैध शराब कहां से लगाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें