फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क हादसे में दूल्हे के तीन भाइयों और भांजे की मौत, शादी कर लौट रहा था परिवार

Wed, 15 Mar 2023 08:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चूरू का रहने वाला परिवार शादी कर वापस लौट रहा था। इस दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी फोर्स गाड़ी को पीछे से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दूल्हे के एक सगे और दो चचेरे भाइयों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़  तहसील के गांव टाडां से शादी में शामिल होने गए परिवार के चार लोगों की हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। 

विज्ञापन


दरअसल, राकेश जांगिड़ की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए परिवार गोरखपुर पहुंचा था। मंगलवार को शादी कर वापस लौट रहे परिवार की फोर्स गाड़ी को पीछे से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राकेश (दूल्हे) के बड़े भाई बाबूलाल, चचेरे भाई कैलाश और नेमीचंद सहित भांजे रमेश की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नेहा, बेबी, राकेश, विनोद, परशुराम, ओमप्रकाश और एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ईको स्पोर्ट्स कार सवार एक महिला की भी मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर गांव टाडां से परिजन अस्पताल पहुंचे। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। बुधवार को चारों मृतकों के शव गांव पहुंचे तो मातम पसर गया। एक साथ जलीं चार चिताओं ने सभी की आंखें नम कर दी थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें