फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देख बच्चे ने दौड़ाई कार, गई जान

Mon, 20 Jan 2014 09:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर शहर में एक भयानक एक्सीडेंट। सौ-सवा सौ की तेज स्पीड से आती कार ने सड़क पर युवक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी खतरनाक कि युवक के दो टुकड़े हो गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि ड्राइविंग सीट पर महज दस साल का बच्चा था।

कैसे घटी घटना
रविवार दोपहर जोधपुर निवासी पूरण सिंह की सफारी कार घर के बाहर खड़ी थी। चाबी कार में ही लगी थी। बेटा घर से बाहर निकला और कार चलाने निकल पड़ा। 100 से भी ज्यादा स्पीड पर दौड़ी कार ने 23 वर्षीय युवक की जान ले ली।

अमिताभ की फिल्म देख चलाई कार
एक्सिडेंट के बाद दस वर्षीय बच्चे ने बताया कि दिन में 12 बजे अमिताभ बच्चन की फिल्म आ रही थी। इसमें अमिताभ स्पीड से कार ड्राइव कर रहा था। इसके बाद मैंने चाबी उठाई और कार स्टार्ट कर ली। गियर को इधर उधर घुमाया और एक्सीलेटर दबाया। मैंने स्टेयरिंग थाम रखी थी, लेकिन जैसे ही स्टेयरिंग छूटी एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन


मामला दर्ज
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी जब्त की और पूरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। क्योंकि बच्चा नाबालिग था इसलिए उसके खिलाफ सिर्फ बना लाइसेंस के गाड़ी चलाने का ही मामला दर्ज होगा। पूरण सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है जिसमें पीड़ित की मौत हो जाने के कारण तीन साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें