फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: पचपदरा रिफाइनरी में हादसा, काम कर रहे दो मजदूरों पर गिरी बिजली गिरी, जोधपुर अस्पताल रेफर

Tue, 18 Apr 2023 02:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दो मजदूर गश खाकर गिर गए। दोनों का प्राथमिक उपचार कर जोधपुर में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पचपदरा रिफाइनरी में हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दो मजदूर गश खाकर गिर गए। आनन-फानन में आसपास के मजदूर घायलों को हॉस्पिटल लेकर गए। उनका प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों का अब जोधपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन पचपदरा रिफाइनरी के गेट नंबर-3 की है। जहां निर्माणाधीन पचपदरा रिफाइनरी में हमेशा की तरफ मजदूर काम कर रहे थे। पचपदरा इलाके में बीती देर शाम मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा जाने के साथ-साथ बिजली चमकने लगी। रिफाइनरी गेट नंबर तीन के पास बबूल की झाड़ियों में अचानक बिजली गिर गई। बिजली के चपेट दो मजदूर आ गए और वहीं पर गिर गए।

घायल मजदूर दिलीप कुमार और अर्जुन कुमार चौधरी मधुबनी बिहार निवासी
आसपास के मजदूरों ने घायल मजदूर दिलीप कुमार पुत्र जोगेंद्र और अर्जुन कुमार पुत्र संजय चौधरी निवासी मधुबनी बिहार को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में जोधपुर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बबूल की झाड़ियों में बिजली गिरने के बाद पास में काम रहे दो मजदूर बिजली की चपेट में आ गए। दोनों को बालोतरा नाहटा हॉस्पिटल भर्ती करवाया था। वहां से दोनों को जोधपुर रेफर किया है। वहां पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें