फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में SHO और हेड कांस्टेबल 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

Fri, 10 Feb 2023 10:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के एक ठेका संचालक की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो वह सही पाई गई। शुक्रवार को दोनों पुलिसकर्मियों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलवर के मांढण थाने के उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मचारियों ने शराब व्यापारी से तय समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए ये रिश्वत मांगी थी।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक शराब के व्यापारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि मांढण थाने के एसएचओ मुकेश यादव और हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।

 25 हजार रुपये देने पर उसे समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, रुपये नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी भी दी जा रही थी। इसके बाद भी शराब ठेकेदार ने रुपये नहीं दिए। इसके बाद एसएचओ मुकेश यादव ने ठेका संचालक के खिलाफ 29 जनवरी को केस भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


इधर, ठेका संचालक की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार को दोनों पुलिस कर्मियों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें