फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर: एसीबी ने पंचायत समिति के कंप्यूटर आपरेटर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2019 02:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के धौलपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को पंचायत समिति के एक कंप्यूटर आपरेटर को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि टीम ने पंचायत समिति- बांडी, जिला धौलपुर में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पुष्पेंद्र सिंह को कथित रूप से 2000 रुपये बतौर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


परिवादी ने शिकायत की थी कि उसने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालय के लिए सरकार से मिलने वाले सहायता राशि पाने के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन को भरने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ने परिवादी से यह रिश्वत मांगी। ब्यूरो टीम ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें