फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Road: मामूली कहासुनी के बाद उत्पन्न विवाद में तीन लोगों को पीटा, मारपीट में 20 से ज्यादा लोग शामिल

Tue, 21 May 2024 08:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड

सार

मामूली कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में 20 से ज्यादा लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर तीन लोगों का बुरी तरह घायल कर दिया। घटना आबूरोड शहर में रेलवे स्टेशन के पास की है। वहां मौजूद टैक्सी चालकों एवं आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड शहर में रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात हुई मामूली कहासुनी के बाद उत्पन्न विवाद में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठियों एवं डंडों से मारपीट कर 3 लोगों को घायल कर दिया। घायलों को तत्काल आकराभट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


अस्पताल में इलाज करवा रहे घायल युवक आबूरोड निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़े क्वार्टर के पास बाथरूम करने गया था। उस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति जो शराब बेचने का काम करता है, ने इस पर आपत्ति जताई। इससे उनमें विवाद हो गया। इसे देखकर उसके दोस्त गुलजार एवं शमशेर वहां आए तथा समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।

कुछ देर बाद जब वे तीनों गांधीनगर ब्रिज के पास पहुंचे तो आरोपी ने अपने करीब 20-22  साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिए। इससे तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों मुकेश कुमार, शमशेर और गुलजार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें