फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Road News: महिला के हाथ से मोबाइल छिनने का प्रयास करने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त में, अन्य की तलाश जारी

Mon, 13 May 2024 08:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू रोड

सार

दो दिन पहले महिला के साथ लूट का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रास्ते पर जा रही महिला के हाथ से मोबाइल छिनने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड शहर पुलिस ने 2 दिन पहले महिला के साथ लूट के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोटर साइकल पर सवार बदमाश ने रास्ते में जा रही महिला से मोबाइल लूटने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में टीम ने राहुल उर्फ जयंती पुत्र सामीरा गरासिया को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने के मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पीड़िता द्वारा शहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि गत 10 मई की दोपहर वह रेलवे अस्पताल से घर की तरफ पैदल रास्ते से आ रही थी तभी लुनियापुरा दरगाह के आगे रास्ते की तरफ दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने मोबाइल छिनने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें