फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli Accident: ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, हादस में युवक की मौत

Sat, 29 Jun 2024 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli Accident: करौली जिला मुख्यालय के समीप पांचना बांध के पास सैंगरपुरा रोड पर ट्रैक्टर ने मोटर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात मोटर बाइक को पांचना बांध के पास सेंगरपुरा रोड पर एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार राहुल पुत्र मुखराज गुर्जर निवासी पीपलपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक राहुल कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


मृतक का शुक्रवार को ही जन्मदिन था। मृतक जन्मदिन मनाने के बाद दोस्तों को गुडला बस स्टैंड छोड़ कर गांव जा रहा था। इस दौरान दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल में एकत्रित हो गए। शांति और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी हॉस्पिटल तैनात रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें