राजस्थान के जैसलमेर में बलात्कार पीड़ित एक युवती का ऐसा मामला सामने आया है जिसने शासन प्रशासन की नींदें उड़ा दी हैं। यहां बलात्कार पीड़ित एक युवती ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया।
युवती ने जिला कलेक्टर से अपील की है कि इस बच्चे को अनाथालय में छोड़ दिया जाए, वह उसका भरन पोषण नहीं कर सकती। आरोपी ने उसके पिता का भी कत्ल कर दिया था। अब प्रशासन शांसत में है कि इस बच्चे का क्या किया जाए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रशासन ने युवती को आश्वस्त किया है कि इस मामले में उसकी पूरी मदद की जाएगी। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रेप पीड़िता ने बताया कि विजय सिंह नाम के युवक ने 18 अक्टूबर 2013 में तब उसका अपहरण कर लिया था जब वह पशुओं को चरा रही थी।
अंरथंडी गांव का विजय सिंह अपने एक दोस्त के साथ एक वाहन पर आया और उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने उसका बलात्कार किया। वारदात के बाद गांव में पंचायत हुई तो आरोपी ने पीड़िता से शादी कर उसे साथ रखने की बात कही।