फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: बहन के घर जा रहा व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर पैसे और मोबाइल ले गए शातिर

Fri, 17 Mar 2023 06:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

बहन के घर मनियां में अपनी बहन के घर जा रहा एक व्यक्ति बस में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। निहालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोश व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर से धौलपुर आ रहा एक अधेड़ प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानी का शिकार हुए अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




मेडिकल वार्ड में बेहोशी की हालत में भर्ती कराए गए अधेड़ राहुल (50) पुत्र बच्चू सिंह निवासी चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर ने बताया कि वह धौलपुर से मनियां में अपनी बहन के घर आ रहा था। सवाई माधोपुर से जयपुर पहुंचने के बाद धौलपुर के लिए प्राइवेट बस में बैठ गया। जहां दौसा के पास उसके पास में बैठे युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद ही वह अचेत हो गया।

जयपुर से धौलपुर आ रही बस के धौलपुर पहुंचते ही बस के स्टाफ ने अचेत राहुल को स्थानीय पेट्रोल पंप पर उतार दिया। पेट्रोल पंप पर राहुल के अचेत होने की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां एंबुलेंस की मदद से अचेत राहुल को जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि राहुल के पास उसका मोबाइल और पैसे नहीं मिलने पर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में घटनास्थल की भी जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें