फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 हजार विदेशी सिगरेट के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 25 Sep 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार रात एक यात्री से 40 हजार विदेशी सिगरेट बरामद की गयीं। इन सिगरेट की कीमत चार लाख रुपये आंकी गयी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि थाईलैंड की एक उड़ान से जयपुर आए सुमित छंगानी को सोमवार को हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी से बरामद डनहिल, ईएसएसई ब्रांड की सिगरेट की कीमत चार लाख रूपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर की तलाशी ली जा रही है और उससे भी पूछताछ की जा रही है।

आरोपी द्वारा की गई विदेश यात्रा के रिकार्ड से पता चला है कि आरोपी लगातार विदेश जाता रहता था। आरोपी से बरामद किये गये सामान की कीमत के बराबर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट- भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें