राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये।
यह हादसा उस समय हुआ जब एक जीप की मिनी बस से टक्कर हो गयी।
पुलिस का कहना है कि मंगलवार तड़के सिकंदरा क्षेत्र में जीप व मिनी बस की आमने सामने से टक्कर हुई। इससे जीप में सवार रामप्रसाद, हरिराम, अमन व शेर सिंह की मौत हो गयी।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। (इनपुट:भाषा)