फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी की कीमत लगाई 1 लाख

Sat, 29 Dec 2012 01:06 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के कोटा जिले में एक व्यक्ति के अपनी ही बेटी को एक लाख रूपये में बेचने का मामला सामना आया है। पिता अपनी 13 साल की बेटी की खरीदार से शादी करवाना चाहता था।
विज्ञापन


आरोपी की उससे अलग हो गई पत्नी और बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कोटा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें यह बात बताई। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे एक लाख रूपये में किसी को बेच दिया है। अब पिता खरीदार के साथ रहने का दबाव डाल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज कर देवी लाल की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवी लाल कोटा के धुलेट इलाके का निवासी है। देवी लाल अपनी पत्नी से कई साल पहले अलग हो गया था। जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। महिला ने बताया कि देवी लाल उसके घर आया और जबरदस्ती बेटी को ले जाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें