फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन के साथ साढ़े छह साल तक दुष्कर्म, खुलासा होने पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Wed, 10 Jun 2020 11:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

  • मौलासर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया
  • ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ साढ़े छह तक किया दुष्कर्म
  • इस दौरान लड़की तीन बार गर्भवती भी हुई
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माैलासर थाने के एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्ताें काे शर्मसार कर दिया है। यहां एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की अश्लील फाेटाे खींचकर उसके साढ़े छह साल तक दुष्कर्म किया। इस दाैरान लड़की तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने हर बार गर्भ गिरवा दिया।

विज्ञापन


सोमवार को जब शख्स की करतूतों के बारे में पता चला तो उसने नशीली गोलियां खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचने पर उसकी जान बच गई और उधर पीड़िता ने अपने पिता के साथ मौलासर पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।


पीड़िता ने अपने रिपोर्ट में दर्ज कराया कि पिछले साढ़े छह साल से युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसकी वजह से पीड़िता तीन बार गर्भवती हुई। लेकिन युवक ने तीनों बार दवाई खिलाकर पीड़िता का गर्भ गिरा दिया। सोमवार शाम सात बजे युवक एक बार और गलत इरादे से घर में घुसा लेकिन इस बार लड़की ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर मचाने के बाद पीड़िता के घरवाले मौके पर पहुंचे जिसके बाद वह युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद युवक ने धमकी देते हुए एक पत्र लिखा और उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया। लड़के ने फोटो वायरल करने की धमकी भी दी, हालांकि बाद में युवक ने आरोपी ने आत्महत्या करने के इरादे ने नशीली दवा खाई और अस्पताल में भर्ती हो गया। 

अस्पताल में समय से पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे बचा लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके घरवाले सवामणी गए थे और वो घर में अकेले रहती थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले ताऊ के लड़के ने नहाते समय पीड़िता की फोटो ले ली और धमकी देने लगा कि वह जैसा कहे वैसा करे नहीं तो उसकी फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद जब भी लड़की घर में अकेली होती था, लड़का उसके साथ दुष्कर्म करता और विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देता। 

बहन की हत्या कर मौसेरे भाई ने की आत्महत्या
जोधपुर के मंडोर थाना इलाके की अशोक कॉलोनी की गली नंबर तीन के एक मकान में मंगलवार सुबह 12 साल की बच्ची और उसके 27 साल के मौसेरे भाई का रक्तरंजित शव मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ शवों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के वक्त बच्ची की मां भी घर में ही थी।

बच्ची को आवाज देने पर जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तब उसने जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। महिला ने पड़ोसियों को बुलाया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मां के बयान और युवक के चाल-चलन के आधार पर पुलिस को संदेह है कि उसने बच्ची से जोर-जबरदस्ती की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें