फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: राजसमंद में बड़ा हादसा, प्रयागराज से श्रद्धालुओं को ला रही बस पलटी, 28 घायल; दो गंभीर

Wed, 12 Feb 2025 10:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajasthan Road Accident: बस यात्री आकाश बोराणा ने बताया- बस में लोग सो रहे थे। किसी को कुछ पता ही नहीं चला। ढलान से नीचे उतरते समय हादसा हुआ है। दो बच्चे ज्यादा घायल हुए हैं। ओम (10) पुत्र अमित कुमार का दाहिना हाथ कट गया है।
विज्ञापन
राजसमंद में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे राजस्थान के राजसमंद के पास हुआ। बस में सवार 46 यात्री गहरी नींद में थे, जब अचानक बस पलट गई। हादसे में 10 वर्षीय ओम पुत्र अमित कुमार का दाहिना हाथ कट गया, जबकि 27 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजसमंद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा (राजसमंद) थाने की अधिकारी प्रीति रतनू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। एक दर्जन से अधिक घायलों को देसूरी (पाली) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को चारभुजा अस्पताल भेजा गया है।

गांव से 40 किमी पहले हुआ हादसा
थानाधिकारी प्रीति रतनू ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री पाली जिले के कोसेलाव गांव के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में रहते हैं और वहीं कारोबार करते हैं। श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ से लौटने के बाद सांवलिया सेठ के दर्शन कर अपने गांव वापस जा रहे थे। यह हादसा उनके गांव से मात्र 40 किलोमीटर पहले हुआ।
विज्ञापन


हादसे से पहले बस में आ रही थी अजीब आवाज
बस यात्री आकाश बोराणा ने बताया कि सभी लोग नींद में थे और किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। हादसा ढलान वाले रास्ते में हुआ, जब अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इसी दौरान 10 वर्षीय ओम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना हाथ कट गया।

एक अन्य यात्री चंपालाल ने बताया कि उन्होंने रास्ता संकरा होने के कारण सादड़ी-राणकपुर मार्ग चुना था। उन्होंने कहा, "बस अजीब आवाज कर रही थी, ड्राइवर बार-बार ब्रेक मार रहा था, लेकिन बस नहीं रुक रही थी। जब हमने ड्राइवर से पूछा, तो वह भी घबराया हुआ था और कुछ समझ नहीं पा रहा था। देखते ही देखते बस पलट गई और चीख-पुकार मच गई।"

हादसे में ये लोग हो गए घायल 
  • संगीता (35) पत्नी  विशाल भाई खटीक
  • पार्वती बेन (50) पत्नी राजू भाई खटीक 
  • मथुरा बेन (55) पत्नी मिठालाल खटीक 
  • आशिका (15) पुत्री प्रकाश भाई खटक 
  • विवेक (4) पुत्र विशाल भाई खटीक 
  • कन्या बेन (52) पत्नी तुलसीराम खटीक 
  • अमित (47) पुत्र माना खटीक 
  • प्राची (17) पुत्री अमित चंदेल 
  • तमन्ना (22) पत्नी सुरेश चंदेल 
  • भावेश (21) पुत्र प्रकाश चंदेल 
  • पानी बेन (59) पत्नी गोभाजी 
  • सिहान (5) पुत्री संजय चंदेल 
  • भोपाजी (82) पुत्र नवला जी चंदेल
  • विजय (19) पुत्र राजू भाई चंदेल 
  • फाल्गुनी (19) पुत्री प्रकाश भाई चंदेल
  • निमित (11) पुत्री मनीष चंदेल 
  • मुली बेन (32) पत्नी सम्पत्त चंदेल 
  • विमला (45) पत्नी अमित चंदेल 
  • नीलम (20) पुत्री अमित भाई चंदेल 
  • राजू (54) पुत्र माना जी चंदेल
  • सम्पत्त (63) पुत्र मानाजी चंदेल 

देश का सबसे बड़ा सड़क हादसा भी इसी जगह 
पाली व राजसमंद जिले की सीमा पर स्थित देसूरी नाल का यह वही मोड़ है, जहां 7 सितंबर 2007 को देश का सबसे बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोग राजसमंद से जैसलमेर में रामदेवरा जा रहे थे। सभी ट्रोले में लकड़ी के पार्टेशन बनाकर बैठे हुए थे और ट्रोला ढलान उतरते वक्त बेकाबू होकर 50 फीट से गहरी खाई में पलट गया था। इस तरह आए दिन हादसे हो रहे हैं, मगर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें