फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: 30 से अधिक गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, सभी की दम घुटने से हुई मौत; कंटेनर छोड़कर आरोपी फरार

Tue, 20 Aug 2024 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: करौली के टोडाभीम थाना पुलिस ने गौवंशों से भरा एक कंटेनर ट्रक जब्त किया है। हालांकि इसमें सभी गौंवशों की दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल ट्रक छोड़कर आरोपी फरार हो गए है। 
 
विज्ञापन
30 से अधिक गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोडाभीम थाना पुलिस द्वारा गौवंशों से भरा एक कंटेनर ट्रक जब्त किया गया है। जिसे मंगलवार सुबह 4.30 बजे हिण्डौन के फुलवाड़ा स्थित गौशाला लेकर लाया गया। जहां ट्रक में करीब 30 गौवंश मृत मिले। जिसके बाद हिण्डौन पशु चिकित्सालय से चिकित्सको की टीम भी गौशाला पहुंची।

विज्ञापन

 

टोडाभीम थाना के एएसआई बनेसिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 1.30 बजे फोन पर सूचना मिली कि बालाजी घाटी पर गौवंशों से भरा एक ट्रक घाटी की दीवार से टकराकर पेड़ के सहारे खड़ा हुआ है। इस सूचना पर जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान मथुरा व भरतपुर से भी कुछ गौसेवक ट्रक का पीछा करते हुए वहां पहुंच गए थे। इस दौरान मौके से वाहन चालक फरार मिला। गौसेवकों की मदद से कंटेनर ट्रक को लेकर हिण्डौन के फुलवाड़ा स्थित गौशाला पहुंचे। पशु चिकित्सक डॉ महेश गुप्ता ने बताया कि दम घुटने से गौवंशों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें