मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा ने जिला अस्पताल में भी घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर इलाज सुनिश्चित किया है। विधायक ने जिला अस्पताल के अधिकारियों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया है।
सिरोही जिले के सिंदरथ स्थित खेतलाजी मंदिर में बिजली गिरने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने के कारण खेतलाजी मंदिर परिसर में करंट दौड़ने लगा। करंट से मंदिर परिसर और धर्मशाला में शॉर्ट सर्किट हो गया। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल जाते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया। चार घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें, अचानक बिजली गिरने के बाद मंदिर परिसर में लगे पंखे और लाइट चालू हो गए थे, जिससे मीटर में चिंगारी उठी और चारों तरफ आग लग गई। इससे पहले कि कुछ समझ पाते करंट प्रवाह ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
भाजपा ने की आर्थिक सहायता देने की मांग
मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा ने जिला अस्पताल में भी घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर इलाज सुनिश्चित किया है। विधायक ने जिला अस्पताल के अधिकारियों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने सरकार से सहायता देने की मांग की, जिसके बाद विधायक संयम लोढ़ा ने राज्य सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
घटना में मानाराम देवासी (15) निवासी खांबल की मौत हो गई। जबकि, मोहन लाल (18) निवासी खांबल, प्रभाराम देवासी (45) निवासी खांबल, लाडाराम देवासी (40) निवासी खांबल घायल हो गए हैं।