फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

Mon, 27 Jan 2014 07:47 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के बांसवाड़ा में पांचवी कक्षा में पढऩेवाली मूक-बधिर छात्रा ने रविवार को देर रात सात महीने के शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन


बच्ची सरकारी मूक-बधिर हॉस्टर में एक सप्ताह पहले ही भर्ती हुई थी। माता-पिता व हॉस्टल के कर्मचारियों को बच्ची के गर्भवति होने की जानकारी नहीं थी।

पेट दर्द की शिकायत के चलते हॉस्टलकर्मी ने एम्बुलेंस मंगवाई थी, जिसमें अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसव हो गया।

पुलिस ने सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शक पड़ोस में रहनेवाले व्यक्ति पर है।

बच्ची के परिजनों ने बांसवाड़ा के कोतवाली थाना इलाके में मामला दर्ज करवाया, जिसके आधार पर पुलिस ने छात्रावास स्टाफ के सामने बच्ची के बयान भी दर्ज किए। छात्रावास में बलात्कार के साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस इस घटना में बच्ची के निवास स्थान के आस-पास रहनेवाले किसी व्यक्ति का हाथ मान रही है।

छात्रावास स्टाफ ने पुलिस को बताया कि पीडित छात्रा को पिछले सप्ताह ही उसके परिजनों ने छात्रावास में भर्ती कराया था, उसे पांचवी कक्षा में प्रवेश दिया गया था।
विज्ञापन


पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 108 एंबुलेस से रवाना किया। स्टाफ की एक अध्यापिका भी छात्रा के साथ एंबुलेस में ही थी।

अचानक बच्ची के पेट में और तेज दर्द होने लगा और एंबुलेंस में ही शिशु को जन्म दे दिया।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की तबीयत स्थिर है, लेकिन शिशु बेहद कमजोर हालत में है। उसका वजन 1400 ग्राम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें