फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 58 साल के बुजुर्ग सलीम ने 26 साल की सबाना से की शादी, 10 दिन बाद कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी हत्या

Mon, 29 May 2023 05:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बिहार के मधुबनी से शादी कर लाई गए युवती की हत्या उसके बुजुर्ग पति ने की दी। आरोपी पति ने सो रही पत्नी का कल्हाड़ी से गला काट दिया। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की,लेकिन उसे ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले में शादी के 10 दिन बाद पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के कुछ घंटे बाद आरोपी पति ने पड़ोसी के घर जाकर खुद पत्नी की हत्या की सूचना दी। फिर पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत टंकी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी धमेंद्र डूकिया और धनाऊ पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


10 दिन पहले की थी शादी
पुलिस के अनुसार चौहटन के धनाऊ थाने के पूंजासर गांव के रहने वाले बुजुर्ग सलीम (58) ने 10 दिन पहले बिहार के मधुबनी जिले की सबाना खातून (26) के साथ शादी की थी। आरोपी सलीम का खेती-बाड़ी का काम है, इसलिए उसका घर भी खेत में ही बना हुआ है। दोनों घर में अकेले ही रहते थे। शनिवार रात को पत्नी सबाना घर में सो रही थी। इस दौरान आरोपी पति सलीम ने  कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अरोपी रातभर पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। सुबह उसने पड़ोसी की ढाणी में जाकर घटना की जानकारी दी। बोला- पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी है। गांव के लोग उसके घर गए तो चारपाई पर खून से लथपथ विवाहिता सबाना खातून की लाश पड़ी हुई थी। 

पुलिस को सूचना दी तो बुजुर्ग पानी के टैंक में कूदा  
ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी सलीम डर के मारे लोगों के सामने ही पानी के टैंक में कूद गया। ग्रामीणों ने तुरंत उसे टैंक से बाहर निकाला और इलाज के लिए धनाऊ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सांचौर और फिर बाड़मेर रेफर कर दिया गया। 

पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी
डीएसपी धमेंद्र डूकिया ने बताया- सलीम को सांचोर से बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। मौके पर  एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


पीहर पक्ष ने आने से इनकार किया
पुलिस ने विवाहिता के पीहर पक्ष को भी घटना की सूचना दी। पीहर पक्ष ने पहले आने में तीन-चार दिन लगने की बात कही और फिर आने से मना कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सलीम और सबाना की शादी 10 दिन पहले हुई थी। सलीम ने गुजरात के किसी एजेंट के जरिए सबाना से शादी की थी। शादी करने के बाद बीते 6-7 दिन से दोनों पूंजासर गांव में रह रहे थे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें