फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में एसएमएस में 55 जांचे होंगी निशुल्क

Fri, 14 Dec 2012 12:45 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सात अप्रैल 2013 से निशुल्क जांच सेवा लागू होने जा रही है। इस योजना में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबद्घ सात अस्पतालों समेत शहर के चारों सेटेलाइट अस्पताल भी शामिल होंगे। पहले चरण में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से संबद्घ अस्पतालों में 55 और सेटेलाइट में 42 तरह की आवश्यक सामान्य जांच निशुल्क की जायेंगी।
विज्ञापन


पहले चरण में खून की सामान्य जांचें, शुगर, संक्रमण, डेंगू, ईसीजी, लिवर, किडनी, ह्रदय, मलेरिया, टायफाइड, कोलेस्ट्रोल, एड्स व यूरिन आदि की जांच मुफ्त होंगी। अभी महंगी जांचों पर शुल्क लगेगा, लेकिन योजना के आगे बढ़ने के साथ इन्हें भी मुफ्त किया जा सकता है।

एक हिंदी दैनिक के अनुसार शुरूआत में इमरजेंसी में आने वाले, आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को सूचीबद्घ जांचों की सुविधा 24 घंटे रहेगी। बाकी मरीजों को आउटडोर समय में यह सुविधा मिलेगी। साथ ही राज्स्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अनुसार निशुल्क जांच के लिए 1500 पैरामेडिकल स्टाफ, मुफ्त दवा योजना के लिए फार्मासिस्टों व अन्य पदों के लिए भर्ती भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें