फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में 407 अंक होने पर मिलेगा लैपटॉप

Fri, 01 Feb 2013 11:51 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क लैपटॉप वितरण के लिये 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। राजस्थान माध्यमिक बोर्ड ने चयनित विद्यार्थियों की संख्या माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी है। साथ ही हर स्कूल में 8वीं में प्रथम आने वाले 36 हजार विद्यार्थियों को भी निशुल्क लैपटॉप देने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा 12वीं की विषयवार और 10वीं के विद्यार्थियों की 10 हजारवीं रैंक तक की मैरिट तैयार की गई है। 12वीं में कला विषय के 4280, वाणिज्य वर्ग के 1560, और विज्ञान वर्ग के 4100 विद्यार्थियों की सूची तैयार की गई है। इसी तरह 10वीं के 9,900 व प्रवेशिका के 100 मेधावियों का चयन हुआ है।
 
लैपटॉप वितरण के लिये 12वीं की कटऑफ कुल 500 अंकों में से विज्ञान के लिये 407, कला 386, और वाणिज्य 397 तक निश्चित की गई है। साथ ही 10वीं के लिये 475 तक कटऑफ निर्धारित हुई है।
विज्ञापन


लैपटॉप के लिये निविदा प्राप्त करने वाली कंपनी को आदेश मिलने के 45 दिनों की समयसीमा में लैपटॉप की आपूर्ति करनी होगी। दोनों साल के लिये राज्य सरकार ने करीब 310 करोड़ रूपये मंजूर किये हैं। लैपटॉप के लिये 12 फरवरी को तकनीकी और इसके बाद वित्तीय निविदायें खोली जायेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें