फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में अनियंत्रित ट्रक ने कांवड़ियों के कैंटर को मारी टक्कर, 40 घायल

Tue, 26 Jul 2022 08:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

ट्रक के टक्कर से कांवड़ियों से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में घायलों को पुलिस ने सिकराय के अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
दौसा सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के मेंहदीपुर बालाजी नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने रोड किनारे चल रहे कांवड़ियों के कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में 40 से अधिक कांवड़िया घायल हो गए।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मेंहदीपुर बालाजी से कांवड़ियों का एक जत्था पुष्कर गया था। जत्था सोमवार को पुष्कर से कांवड़ लेकर वापस अपने गांव गाजीपुर आ रहा था। इस दौरान मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित ठीकरिया चौराहे के समीप हादसा हुआ। इस दौरान पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक कांवड़ियों के कैंटर को टक्कर मारकर करीब 300 मीटर आगे जाकर एक पेट्रोल पंप के पास मिट्टी में धंसकर रुक गया। वहीं कांवड़ियों का ट्रक रोड किनारे पलट गया। जिससे कैंटर में सवार सभी कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई।

घटनास्थल के पास मौजूद सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और कैंटर में मौजूद कांवड़ियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिकराय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं कुछ कांवड़ियों को महुवा अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें