फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः मंडी से दो लाख की प्याज ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज के दाम आसमान क्या छूने लगे चोरों ने भी अब इसे अपने निशाने पर ले लिया है। देशभर में चोर अब प्याज पर हाथ साफ करने लगे हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में एक बार फिर चोरों ने जयपुर की थोक मंडी से दो लाख रुपये कीमत की लगभग 4 हजार किलो प्याज पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियोंको गिरफ्तार कर लिया है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपियों में एक सब्जी मंडी का चौकीदार काजोर और दुकान के लिए जगह उपलब्ध कराने वाली एक महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला ने अपनी दुकान से ही चोरी करवाई प्याज

पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान मालिक किशन अग्रवाल ने देखा कि उनका काफी माल गायब है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि चौकीदार काजोर ने एक पिकअप वैन से महिला की जगह से प्याज उठवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने काजोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार प्याज के 60 किलो के सत्तर बोरे चोरी किए गए हैं। बताया जा रहा है चोरी किए गए माल की कीमत दो लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें