फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 10 से 14 साल की उम्र के 366 बच्चे हैं तलाकशुदा

Mon, 19 Sep 2016 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
child marriage (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
राजस्थान में 10 से 14 साल के करीब 366 बच्चे तलाकशुदा हैं। वैवाहिक स्थिति पर जारी एक जनगणना रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 10-14 आयु वर्ग में करीब 3,506 'तलाकशुदा' हैं और करीब 2,855 'अलग रह रहे' हैं। घर-घर जाकर किए जाने वाले इस सर्वे में दंपतियों के बीच अलगाव की समस्या व समाधान पर जानकारी ली गई थी।
विज्ञापन


इस सर्वे में सामने आया कि 10 साल से लेकर 14 साल की उम्रसीमा में 2.5 लाख विवाहित लोग हैं व 15-19 साल के बीच इनकी संख्या 13.62 लाख है। यह रिपोर्ट बताती है कि मिश्रित उम्रसीमा के विवाहित लोगों की कुल संख्या 3.29 करोड़ है, जिसमें से 4.95 प्रतिशत लोग नाबालिग हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर होते हैं बाल विवाह

बाल विवाह
राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व प्रमुख राजीव गुप्ता ने ज्यादातर मामलों के तलाक या अलह रहने के पीछे बड़ी वजह दहेज, बेटे-बेटी में फर्क, अवैध संबंध जैसे कारण जिम्मेदार हैं। बताया गया कि राजस्थान में अखा तीज़ (कई जगह अक्षय तृतीया) के दिन बड़ी संख्या में में बाल विवाह होते हैं। सरकार इस तरह की प्रथाओं को बंद कराने के लिए अलग-अलग किस्म की कोशिशें करती रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें