फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब प्रेम कहानी: ...जब 35 साल की मामी को 17 साल के भांजे पर आया दिल, पीड़ित पति पहुंचा थाने

Fri, 16 Sep 2022 03:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

अक्सर लोग कहते हैं कि प्रेम अंधा होता है। प्रेम करने वाले समाज, उम्र, जात-पात आदि कुछ नहीं देखते हैं। एक ऐसा ही मामला राजस्थान में चूरू जिले के सदर थाने एरिया से सामने आया। जहां पर एक विवाहिता का उसके नाबालिग भांजे पर दिल आ गया। भांजा भी मामी को पसंद करने लगा। फिलहाल, इस संबंध में पति की ओर से सदर थाने में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Love Demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं प्यार अंधा होता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में चूरू जिले के सदर थाने में सामने आया है। यहां एक 35 साल की विवाहिता का उसके नाबालिग भांजे पर दिल आ गया। भांजा भी मामी को पसंद करने लगा, लेकिन इस संबंध में पति की ओर से सदर थाने में शिकायत की गई है।

विज्ञापन


विवाहिता के पति बीनासर निवासी विजयपाल नायक ने बताया, उसकी शादी करीब 10 साल पहले नेशल निवासी पूनम के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। उसने बताया, कारंगो बड़ा निवासी उसके नाबालिग भांजे का उसके घर पर आना-जाना था। इसी दौरान मामी और भांजे के बीच नजदीकियां प्रेम में बदल गई और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।

पीड़ित ने बताया, दो बच्चों की मां पूनम ने उसे कुछ दिन पहले बताया कि उसने भांजे के साथ विवाह कर लिया है। अब उसके साथ ही घर बसाएगी। दोनों के बीच अभी तक कोई तलाक नहीं हुआ है। पति ने बताया, विवाह कानूनी रूप से सही नहीं है। परिवार के लोगों ने विवाहिता और उसके नाबालिग को समझाइश का प्रयास किया, लेकिन दोनों एक साथ रहने पर अड़े रहे।
विज्ञापन


विवाहिता साफ और स्पष्ट कह रही है कि वह जीएंगे तो साथ और मरेंगे साथ। अपने पति के साथ उसके घर नहीं जाऊंगी और न ही अब उसके साथ घर बसाऊंगी। इस रिश्ते में सिर्फ सामाजिक हानि नहीं हो रही, बल्कि मामी-भांजे के बीच उम्र का भी एक बड़ा अंतराल है। विवाहिता पूनम जहां 35 साल की है तो उसका भांजा महज 17 साल का।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें