राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू ने एक महिला की जान ले ली। अभी नए वर्ष का पहला महीना पूरा नहीं हुआ है और तीस दिन में ही मृतकों की संख्या 34 हो गई है।स्वाइन फ्लू के कारण सरकार और अधिकारियों की नीदें उड़ गई हैं और इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
इधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश के बाद सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच नि:शुल्क कर दी गई है तथा सभी चिकित्सालयों में ऐसे रोगियों के लिए अलग से आउटडोर की व्यवस्था की जा रही है। विपक्ष सरकार पर देरी से जागने का आरोप लगा रहा है। राजस्थान के करीब 21 जिले स्वाइन फ्लू से प्रभावित हैं।