फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीलवाड़ा में 34 लड़कियां लापता, स्टांप पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त मामले में झोल, जानें अब क्या हुआ

Mon, 07 Nov 2022 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के दो गांवों का सोमवार को दौरा किया। यहां 34 बालिकाएं लापता मिलीं। ऐसे में आयोग ने बालिकाओं का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो की जांच में भीलवाड़ा जिले के दो और गांवों में 34 बालिकाएं लापता मिलीं। इनका पता लगाने के लिए आयोग अध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। कानूनगो भीलवाड़ा जिले में स्टाम्प पर बालिकाओं को बेचने के मामले की जांच करने के लिए सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने जहाजपुर के गावों का दौरा कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


बता दें कि अध्यक्ष कानूनगो ने स्टाम्प पर बालिकाओं को बेचने के मामले की जांच के लिए नई रणनीति अपनाते हुए भीलवाड़ा से जहाजपुर क्षेत्र के ईटून्दा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल और आंगनबाड़ी का जायजा लिया। साथ ही वहां का डेटा भी चेक किया। उन्होंने स्कूल में कितनी बालिकाओं का नाम दर्ज है और वे कब से वहां नहीं आ रही हैं। जो बालिकाएं वहां नहीं आ रही थीं, उनमें से कई के मकानों पर कानूनगो पहुंचे। यहां उन्हें वे बालिकाएं नहीं मिलीं।

जानकारी करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में इन बालिकाओं को मिसिंग मानकर इनका पता लगाने के निर्देश जहाजपुर एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। इसी तरह की कार्रवाई उन्होंने धौड़ गांव में भी की। इन दोनों गांव में 34 बालिकाएं नहीं मिली हैं, जिनका पता लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन


आयोग के पूर्व सदस्य ने बताया...
आयोग अध्यक्ष कानूनगो के साथ पहुंचे राज्य बाल आयोग के पूर्व सदस्य शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया, कानूनगो ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इन दोनों गांवों के बाद अब पण्डेर में जानकारी जुटाई जा रही है। जहां स्टाम्प पर बेची गई बालिकाओं के बारे में जांच पड़ताल करेंगे।

बताते चलें, पण्डेर में जिन बालिकाओं को बेचे जाने की बात सामने आई थी। वह मामला जांच पड़ताल में साल 2019 का निकला है। जिला कलक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस कर खुलासा किया था कि इस मामले में पहले ही 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह मामला नया नहीं है। हाल ही में मांडलगढ़ क्षेत्र में स्टाम्प पर युवतियों के बेचने की भी शिकायत मिली थी। लेकिन जांच पड़ताल में युवतियों ने खुद ही पुलिस के सामने उपस्थित होकर साफ किया है कि उन्हें किसी ने नहीं बेचा है।

पुलिस विभाग ने इस संबंध में दो दिन पहले एक प्रेस नोट जारी कर इस बात का खुलासा किया था कि तीन में से दो महिलाओं से पूछताछ हो चुकी है और ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिसमें उन्हें बेचे जाने की जानकारी हो। जबकि एक महिला दूरस्थ प्रदेश में होने से यहां नहीं पहुंच पाई। लेकिन उसने भी यहां जल्द ही आने की बात कही है। दूसरी ओर कानूनगो प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाम को जिला अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें