फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सरकार चुनाव से पहले लाएगी राजनीति में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव

Sat, 19 Jan 2019 04:05 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला आरक्षण
विज्ञापन

राजस्थान की कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में महिलाओं को 33 फीसदी के आरक्षण का प्रस्ताव लाएगी। सरकार ने कैबिनेट बैठक में विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय किया है। गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं की राजनीति में सक्रियता बढ़ाने के लिए 33 फीसदी आरक्षण का मुद्दा बहुत पहले उठाया था। 

विज्ञापन


प्रस्ताव लोकसभा में पास भी हुआ था, लेकिन राज्यसभा में अटक गया था। गहलोत ने कहा कि अब राहुल गांधी की मंशा है कि कांग्रेस शासित सभी राज्यों में महिला आरक्षण संबंधी प्रस्ताव पारित किया जाए। इस दिशा में तैयारी चल रही है और जल्द ही इस प्रस्ताव को विधानसभा में रखा जाएगा। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कहा कि भाजपा ने पिछली सरकार में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार ये महिला आरक्षण का प्रस्ताव लाएगी, तब भाजपा की रणनीति का पता चलेगा।

बीपीएल-एपीएल परिवारों को मिलेगा 1 रुपये में गेहूं

राजस्थान में बीपीएल और एपीएल परिवारों को अब 1 रुपये प्रतिकिलो की दर से गेहूं मिलेगा। प्रदेश में अभी केवल बीपीएल परिवारों को दो रुपये प्रतिकिलो की दर से गेहूं मिल रहा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में बीपीएल परिवारों को एक रुपये किलो में गेहूं उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन घोषणा में एपीएल परिवारों को भी शामिल कर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट में कहा कि राजस्थान सरकार ने फैसला किया है कि बीपीएल-एपीएल सभी परिवारों को 1 रुपये किलो की दर से गेंहू मिलेगा। पहले सिर्फ बीपीएल को ही मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें