फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 30 साल के पड़ोसी युवक ने पांच वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, घर पर नहीं थे माता-पिता

Sat, 12 Nov 2022 08:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले के मकराना उपखंड में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां 30 साल के पड़ोसी युवक ने 5 वर्षीय मासूम के दुष्कर्म किया। आरोपी ने जिस दौरान वारदात को अंजाम दिया उस समय उसके माता-पिता खेत पर गए थे, घर पर सिर्फ उसके बच्चे थे। बड़ी बहन पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची तो उसने आरोपी युवक को गलत काम करते देख लिया। जिसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


मकराना थाना अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी 5 साल की बेटी से 30 वर्षीय आरोपी दिलीप उर्फ दलिया पुत्र रामचंद्र ढोली ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने कहा कि घटना के दौरान वह और उसका पति खेत पर गए थे। उसकी एक 10 व 5 साल की बेटी और 3 वर्षीय बेटा घर में पर अकेले थे। 

इस दौरान आरोपी दिलीप उसके घर आया। उसने बड़ी बेटी के कहा कि तुम्हारी मां ने तुम्हें खेत पर बुलाया है। पीड़िता की बड़ी बहन अपने भाई को लेकर खेत पर चली गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने पांच साल की बेटी के साथ घर में दुष्कर्क किया। पीड़िता की रोने की आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन घर वापस लौटी तो आरोपी युवक उसके साथ गलत का कर रहा था। 
विज्ञापन


उसकी बड़ी को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। दुष्कर्म के कारण पीड़िता की हालत गंभीर थी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जिसके बाद बड़ी बहन ने फोन कर माता-पिता को सूचना दी। घर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और मकराना थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें